Aadhaar Card Photo Change 2026: आधार कार्ड में पुरानी फोटो बदलनी है? जानें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने का आसान तरीका

Aadhaar Card Photo Change 2026: दोस्तों, अगर आपके आधार कार्ड में लगी फोटो बहुत पुरानी हो चुकी है, फोटो देखकर आपको पहचानना मुश्किल हो रहा है या आप अपनी नई फोटो आधार कार्ड में लगवाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काम की है। बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या घर बैठे मोबाइल से आधार कार्ड की फोटो बदली जा सकती है? इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा या फिर आधार केंद्र जाना पड़ेगा?

फोटो चेंज करने का पूरा तरीका

तो आपको आसान भाषा में बता दें कि आधार कार्ड में लगी फोटो बदलने के लिए आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, लेकिन फोटो खिंचवाने और बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकृत आधार सेवा केंद्र पर जाना जरूरी है। यानी ऑनलाइन आप अपना समय और तारीख तय कर सकते हैं, लेकिन फोटो बदलने का काम पूरी तरह घर बैठे नहीं होगा।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड की पुरानी फोटो बदलने के लिए अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें, कौन-सी जानकारी चाहिए, कितनी फीस लग सकती है, अपडेट होने में कितना समय लगता है और नया फोटो अपडेट होने के बाद स्टेटस कैसे चेक करें। पूरी जानकारी आसान तरीके से समझिए, ताकि आवेदन करते समय कोई परेशानी न हो।

Aadhaar Card Photo Change 2026 के लिए पात्रता और जरूरी जानकारी

दोस्तों आपको बताते चले की अगर आप अपने आधार कार्ड की फोटो बदलवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह समझ लें कि इसके लिए आपको आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। केवल आधार कार्ड की फोटो की फाइल अपलोड करके बदलाव करने की सुविधा सामान्य ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया में उपलब्ध नहीं है।

इसके लिए आपको अपना आधार नंबर, अपॉइंटमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल नंबर और केंद्र पर जाने के लिए समय चाहिए। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के दौरान मोबाइल नंबर पर OTP आ सकता है। आधार अपडेट केंद्र पर ऑपरेटर आपकी पहचान की प्रक्रिया पूरी करके फोटो खींचेगा और अपडेट अनुरोध दर्ज करेगा।

जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से देखें

आमतौर पर फोटो अपडेट के लिए अलग से नई फोटो लेकर जाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि अधिकृत केंद्र पर आपकी तस्वीर ली जाती है। फिर भी, केंद्र के निर्देशों का पालन करें और अपना आधार नंबर या आधार कार्ड साथ रखें। अगर आप फोटो के साथ नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारी भी बदलना चाहते हैं, तो पहले यह देख लें कि उस बदलाव के लिए कौन-से दस्तावेज जरूरी हैं। हर प्रकार के अपडेट के नियम एक जैसे नहीं होते।

आपको लोगों को ध्यान रहे कि आधार अपडेट का अनुरोध जमा होने का मतलब यह नहीं है कि बदलाव निश्चित रूप से स्वीकार हो जाएगा। अनुरोध की जांच के बाद ही अपडेट की स्थिति स्पष्ट होती है।

Leave a Comment